भारत

रेस्टोरेंट संचालकों के बीच चले लाठी-डंडे, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
10 March 2023 9:45 AM IST
रेस्टोरेंट संचालकों के बीच चले लाठी-डंडे, सामने आया VIDEO
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में दो रेस्टोरेंट संचालकों में मारपीट हुई। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि यह वीडियो 8 फरवरी का है। बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित दो रेस्टोरेंट संचालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आपस में दोनों पक्षों में लात घूंसे चले गए। इसके बाद लाठी-डंडे निकल गए और रेस्टोरेंट के अंदर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज की गई है और इस मामले में कार्रवाई भी की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को लेकर इन लोगों के बीच कहासुनी हुई थी और उसी के बाद मारपीट हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story