भारत

किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, कई लोग घायल

Admin2
22 Feb 2021 2:12 PM GMT
किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, कई लोग घायल
x

मुजफ्फरनगर में सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि सोरम गांव में एक तेरहवीं में गए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का विरोध करने वालों की पिटाई की गई। कुछ युवकों ने बालियान का विरोध कर रहे युवकों की पिटाई की है। इसके बाद दोनों ओर से संघर्ष हुआ। संजीव बालियान के जाने के बाद सोरम गांव में पंचायत हुई।

पीड़ित पक्ष की पंचायत में आरोप लगाया गया कि हमलावर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ ही थे। रालोद के पूर्व मंत्री योगराज सिंह, राजपाल बालियान पंचायत में पहुंचे। रालोद नेताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। इसे लेकर जयंत चौधरी ने ट्वीट भी किया है।

Next Story