भारत

रामनवमी पर झड़प, चुनाव आयोग ने दो थाने के प्रभारी को किया सस्पेंड

jantaserishta.com
19 April 2024 9:01 PM IST
रामनवमी पर झड़प, चुनाव आयोग ने दो थाने के प्रभारी को किया सस्पेंड
x
पढ़े पूरी खबर
मुर्शिदाबाद: बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर हुई झड़प मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. घटना के दो दिनों बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिंसा को लेकर दो थाना प्रभारियों को हटा दिया है. आयोग ने बेलडांगा और शक्तिपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारियों को हटाने के साथ सस्पेंड भी कर दिया गया है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए. यह घटना शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई जब एक गुट रामनवमी का जुलूस निकाल रहा था. वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं. इसमें कई लोग घायल भी हुए थे.
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि रिपोर्ट के मद्देनजर, आयोग ने पाया है कि इन दोनों पुलिस स्टेशनों के प्रभारी अपने अधिकार क्षेत्र में बार-बार होने वाली सांप्रदायिक हिंसा को रोकने में विफल रहे हैं. इसलिए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया गया है.
निलंबन के दौरान शक्तिपुर और बेलडांगा के ओसी को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा. आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि निलंबित अधिकारियों के खिलाफ सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल आरोप पत्र जारी किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story