मामूली बात पर दो गुटों में झड़प, फायरिंग में युवक की मौत

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले कोतवाली शहर थाना इलाके में बुधवार देर शाम को दो गुटों में झड़प और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मृतक का एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम 06:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आईटीआई कॉलेज के पास झगड़े की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मामूली बात पर हुई दो गुटों में झड़प और फायरिंग के बाद 22 वर्षीय आशू के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हैप्पी को गंभीर रूप से घायल हो गया।
शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने कहा कि हमने मृतक के परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और गोलीबारी में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
एएसपी ने कहा कि, पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। आसपास पास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






