भारत
धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो समुदाय में झड़प, 15 लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 April 2024 12:00 AM IST

x
पढ़े पूरी खबर
सागर: मध्य प्रदेश के सागर में रंग पंचमी की रात सदर इलाके में धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए. इसकी वजह से यहां पर तनाव जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की गई और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. सूचना पर पहुची पुलिस ने आंसू गोले दागे और लाठियां चलाई. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.
घटना सदर के 12 मुहाल की है. आरोप है कि धार्मिक गाना बजाने को लेकर ई रिक्शा चालक और उसके दोस्त पर एक समुदाय की भीड़ ने पिटाई की. बीच बचाव करने पहुंची भीड़ में से एक युवक पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया. इसके बाद दोनों तरफ से पथराव हुआ. वाहनों में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद शहर के चार थानों की पुलिस, वज्र वाहन, रिजर्व पुलिस थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे.
फिर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने 10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाईं. भारी पुलिस बल मौके पर देर रात तक मौजूद रहा. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है. वहीं, भाजपा, कांग्रेस नेता और हिंदू संगठन से जुड़े लोग कैंट थाने पहुंचे. ई-रिक्शा चालक और युवक पर चाकू से हमला और पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. स्थिति कंट्रोल में है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा थाने में एफआईआर दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. इस इलाके में पुलिस ने किसी भी प्रकार की सभा होने पर रोक लगा दी है.
Tagsसागरसागर न्यूज़मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दो समुदाय में झड़प15 लोग गिरफ्तारSagarSagar NewsMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsClash between two communities15 people arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





