भारत

दो समुदाय में झड़प, फायरिंग भी हुई, VIDEO

jantaserishta.com
24 Oct 2025 11:19 AM IST
दो समुदाय में झड़प, फायरिंग भी हुई, VIDEO
x
वीडियो भी सामने आया.
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोरों कस्बे के लहरा रोड पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो समुदायों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
यह घटना बृहस्पतिवार की शाम सोरों के लहरा रोड पर हुई. दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने के कारण विवाद शुरू हुआ. गाली-गलौज और फायरिंग की गई, जिससे छह लोग घायल हुए. पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और फायरिंग के दृश्य साफ तौर पर देखे जा सकते हैं.
गोलीबारी में घायल हुए लोगों को सोरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर युवक को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी 315 बोर रायफल और एक रिवॉल्वर भी बरामद की है.
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना सोरों में लिखित तहरीर दी है. पुलिस वायरल वीडियो और मौके की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. एसपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल होने वाले असलहा को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है. क्षेत्र में फिलहाल पुलिस बल तैनात है. तनाव की स्थिति है लेकिन हालात काबू में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story