भारत

दावा: 100 सालों से भी ज्यादा पुराना है ये पत्थर, यहां मिला

jantaserishta.com
11 Jun 2022 12:24 PM IST
दावा: 100 सालों से भी ज्यादा पुराना है ये पत्थर, यहां मिला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

वाशिम: ज्ञानवापी मस्जिद में कथित शिवलिंग मिलने को लेकर देशभर में वाद-विवाद छिड़ा हुआ है, तो वहीं अब महाराष्ट्र के वाशिम जिले के करंजा शहर के एक कुएं में अनोखा पत्थर मिला है, जिसे पुजारी ने शिवलिंग बताया है. शिवलिंग के कुएं में मिलने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और उसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

दरअसल, मानसून को ध्यान में रखते हुए कारंजा शहर के तिलक चौक के एक कुएं के सफाई का काम चल रहा था. कीचड़ निकालते समय एक बड़ा सा अनोखा पत्थर मिला, जिसका वजन 30 से 35 किलोग्राम बताया जा रहा है. परिसर के लोगों ने कारंजा शहर में स्थित जगत जननी मां भवानी मंदिर के पुजारी अजय शर्मा को बुलाया.
पुजारी के अनुसार, इस पत्थर का आकार शिवलिंग जैसा है और यह नर्मदेश्वर शिवलिंग होना चाहिए. इसे लगभग 200 सालों से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है.
कहा जा रहा है कि कुआं करीब 60 फीट से ज्यादा गहरा और 100 सालों से अधिक पुराना है. इस अनोखे पत्थर को पानी से साफ किया गया और पास के एक पेड़ के नीचे रखा गया है. शिव भक्तों ने सरकार से मांग की है कि वहां जल्दी से शिव मन्दिर बनवाया जाए.
कारंजा शहर के तहसीलदार धीरज मांजरे ने बताया कि उन्होंने इलाके में जाकर अनोखे पत्थर का निरीक्षण किया है और इस बात की जानकारी पुरातत्व विभाग को लिखित में भेजी है. अब इस अनोखे पत्थर का रहस्य पुरातत्व विभाग ही खोल पाएगा.
इस बीच, पूरे शहर में यह बात फैली कि शहर के तिलक चौक के कुएं में एक प्राचीन शिवलिंग मिला है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story