भारत

रामलीला मैदान में 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा...बीजेपी बोली- शो फ्लॉप! खाली कुर्सी दिखाई

jantaserishta.com
1 Nov 2026 6:12 PM IST
रामलीला मैदान में 10 लाख की भीड़ जुटाने का दावा...बीजेपी बोली- शो फ्लॉप! खाली कुर्सी दिखाई
x
खाली कुर्सियों का दिखाया VIDEO.

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस ब्रीफिंग में रामलीला मैदान की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा ने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की बात कही थी, लेकिन रामलीला मैदान की तस्वीरें कुछ और ही स्थिति दिखा रही हैं.

संबित पात्रा ने कहा कि रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ में फैला है. उनके मुताबिक, मैदान का करीब 15 फीसदी हिस्सा स्टेज और उसके आगे बनाए गए डी में इस्तेमाल हुआ था. इसके बाद मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली दिखाई दे रहा था. उन्होंने कहा कि इस हिस्से में न तो सीटें थीं और न ही लोग मौजूद थे.
बीजेपी नेता ने कहा कि रामलीला मैदान में कुल 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं. उन्होंने दावा किया कि करीब 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं. उन्होंने कहा कि जो सफेद-सफेद हिस्सा वीडियो में दिखाई दे रहा था, वह खाली कुर्सियों का हिस्सा था. संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की ओर से दिखाया गया वीडियो करीब साढ़े तीन से चार बजे का है. उन्होंने कहा कि आगे की तरफ लोग मौजूद थे, लेकिन मैदान के पीछे और बीच के हिस्से में स्थिति अलग दिखाई दे रही थी.
संबित पात्रा ने कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि अगर 10 लाख लोग आने वाले थे तो रामलीला मैदान में वे दिखाई क्यों नहीं दिए. उन्होंने कांग्रेस के 'वोट काट दिया' वाले दावे पर भी निशाना साधा. संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि कितने लोग नहीं आए, कितने लोग कहीं और चले गए और वास्तव में कितने लोग रैली में पहुंचे.
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए रैली में बड़ी भीड़ दिखाने की कोशिश करती है. उन्होंने कहा कि तस्वीरों के जरिए यह दिखाया जाता है कि बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जबकि मैदान की पूरी तस्वीर देखने पर स्थिति अलग नजर आती है. संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 लाख लोगों के आने का दावा किया गया था, लेकिन रामलीला मैदान की तस्वीरें खुद इस दावे पर सवाल खड़े कर रही हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो वह पूरी जिंदगी 'मॉक पार्लियामेंट' में ही बने रहें, असली में उनका नंबर कभी नहीं लगेगा. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस को दिल्ली और हरियाणा में हराया गया. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को और बिहार में आरजेडी को हराया गया, जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराया गया. उन्होंने कहा कि आज ये सभी हारे हुए लोग अपनी निराशा और हताशा में देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story