दावा: मठों को देना पड़ता है 30% कमीशन, कर्नाटक सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

बेंगलुरु: कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्टर की आत्महत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है और इसके चलते मंत्री के. ईश्वरप्पा को पद से इस्तीफा देना पड़ा है। उन पर कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल ने ठेकों में 40 फीसदी तक कमिशन का आरोप लगाया था। अब एक और सनसनीखेज आरोप सरकार पर लगा है। गदग जिले के बालेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामीजी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मठों को सरकार से मिलने वाली ग्रांट के एवज में 30 फीसदी तक कमिशन देना पड़ता है। स्वामी जी ने कहा कि इसी कट-मनी सिस्टम की वजह से सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'कई विधायक काम शुरू करने से पहले ही कमीशन तय कर लेते हैं। यदि ठेकेदार कमीशन का भुगतान नहीं करता है, तो पैसा जारी नहीं किया जाता है। इससे काम प्रभावित होता है। सिर्फ विकास की बात हो रही है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





