भारत
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, अब बढ़ी मुश्किलें, आयोजकों समेत 500 लोगों के खिलाफ FIR
jantaserishta.com
3 Oct 2026 5:00 PM IST

x
मुंबई: मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को हुए CJP प्रदर्शन के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में CJP के प्रदर्शन के आयोजकों और 400-500 अज्ञात CJP समर्थकों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में क्राइम नंबर 515/26 दर्ज किया गया है. यह मामला BNS की धारा 189, 223 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(3)/135 के तहत दर्ज किया गया है. यह केस CJP के प्रदर्शन के आयोजकों और 400-500 अज्ञात CJP समर्थकों/प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है.
इससे पहले, 2 अक्टूबर को मुंबई में हुए एक सार्वजनिक प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों की कथित भागीदारी और उनकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया था. आयोग ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत कार्रवाई की थी.
शिकायत सेवा न्याय उत्थान फाउंडेशन के हेड ऑफ इंटरवेंशन सतीश वैद ने दर्ज कराई थी. NHRC ने मुंबई पुलिस कमिश्नर, MeitY, भारत में X Corp. के ग्रिवांस ऑफिसर और महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव को नोटिस जारी किया था. आयोग ने मुंबई पुलिस को तस्वीरों, वीडियो और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच करने और कॉग्निजेबल ऑफेंस मिलने पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे.
NHRC ने यह भी जांचने को कहा था कि बच्चे किन परिस्थितियों में प्रदर्शन में शामिल हुए और आयोजकों, कोऑर्डिनेटरों व उनके साथ मौजूद वयस्कों की क्या भूमिका थी. संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी गई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





