संसद भवन के पास पहुंचे CJP के प्रदर्शनकारी, छोड़ी गई आंसू गैस

नई दिल्ली: CJP के प्रदर्शनकारी विरोध जताते हुए विजय चौक तक पहुंच गए हैं, जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई है. इस हंगामे के बीच संसद भवन की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है. सुरक्षा अधिकारियों ने संसद के एंट्री गेट्स पर मोर्चा संभाल लिया है और सुरक्षा कारणों से संसद भवन के गेट बंद कर दिए गए हैं. CJP के संसद मार्च के बीच दिल्ली पुलिस बदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग भी कर रही है. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया है.
जंतर मंतर Update –पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन के पास सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े !! https://t.co/IHtNBh33Hi pic.twitter.com/aIO1YgaMBy
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 20, 2026
VIDEO | Delhi: As the CJP's march protest swells, a multi-tiered security lockdown has been put to place to prevent the thousands of marching protesters from breaching the area.Security personnel physically secured the massive iron gates of the Parliament complex. Red fire… pic.twitter.com/DbS6gWbRtX
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि जल्द ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि सरकार ने खुद बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया है. सौरव दास ने एक्स पर लिखा, 'सुबह के 11:52 बजे हैं. आशुतोष रांका और मैं, कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से, जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं. सरकार सुबह बातचीत के लिए आई थी. हमारी मांगें साफ हैं. युवा भारी संख्या में जमा हुए हैं.'
VIDEO | Delhi: Security heightened inside the premises of the parliament; security personnel on a high alert.Visuals of security deployment(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/gvM5yOc8oc
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





