CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके, सौरव दास और रांका हिरासत में

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया. वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान दीपके को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं. कर लो अरेस्ट.'
दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी यहां पहुंच रहे हैं. वहीं जंतर-मंतर पर पुलिस का एक्शन जारी है और करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. ध्रुव राठी भी हिरासत में हैं और सीजेपी की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस ने डिटेन किया है.
#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. "...I have come here to be arrested; arrest me," Abhijeet Dipke tells Delhi Police "No, this is not an arrest. Please cooperate," Delhi Police personnel tell him.
— ANI (@ANI) October 10, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





