भारत
केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में CJI के छात्रों के लिए प्रेरक शब्द
Shantanu Roy
23 Nov 2026 9:12 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 702 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करने के बाद कहा कि धौलाधार की पहाडिय़ां हमें सिखाती हैं कि सफलता का रास्ता कभी सीधा नहीं होता। जिस तरह पहाड़ों पर चढऩे के लिए घुमावदार रास्तों और कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है, उसी तरह जीवन और करियर में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपने गृह क्षेत्र की जिला अदालत में चल रही सुविधाजनक प्रैक्टिस छोडक़र अनिश्चित भविष्य के बीच कुछ जोड़ी कपड़ों के साथ चंडीगढ़ हाई कोर्ट का रुख किया था। यह फैसला उनके जीवन का महत्त्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया या अपने साथियों की उपलब्धियों से खुद की तुलना नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी पहाड़ केवल इसलिए छोटा नहीं हो जाता, क्योंकि दूसरी चोटी उससे अधिक ऊंची है। प्रत्येक व्यक्ति की अपनी क्षमता, परिस्थितियां और सफलता की यात्रा होती है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से उनका भावनात्मक जुड़ाव है, और यह प्रदेश उन्हें अपना घर लगता है। दिल्ली के प्रदूषित माहौल के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध ऑक्सीजन लेने का
कि वह अक्तूबर 2018 में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनकर आए थे। यहां उनका कार्यकाल भले ही करीब सात महीने का रहा, लेकिन इसके बाद भी पिछले सात वर्षों से हिमाचल के साथ उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है। हिमाचल मुझे अपना घर लगता है और मैं भावनात्मक रूप से यहां के लोगों से जुड़ा हुआ हूं। उन्होंने प्रदेश सरकार और केंद्रीय विश्वविद्यालय का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां बुलाकर कम से कम एक दिन के लिए शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर दिया गया। उन्होंने देवभूमि की संस्कृति से सीख लेने की प्रेरणा बताते हुए कहा कि यहां सामूहिक भोज ज़मीन पर बैठकर किया जाता है, वह भी जीने व सामाजिक कला सिखाता है। सीजेआई ने हिमाचल की ग्रामीण संस्कृति, आपसी सद्भाव और सामुदायिक सहयोग की परंपरा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पहाड़ हमें सिखाते हैं कि कोई भी व्यक्ति अकेले बहुत ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकता। जीवन में आगे बढऩे के लिए दूसरों को सुनना, उनके अनुभवों का सम्मान करना और मिलकर काम करना जरूरी है। अपने संबोधन के अंत में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि जब वे जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचें, तो उन लोगों को कभी न भूलें, जिनके त्याग और सहयोग से वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने माता-पिता के मौन त्याग और शिक्षकों के समर्पण को सफलता की असली नींव बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के अन्य लोगों को भी आगे बढऩे में मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दीक्षांत समारोह में 29 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, जिनमें 20 स्वर्ण पदक छात्राओं के हिस्से में आए। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीजेआई ने कहा कि बेटियां देश की शक्ति और गौरव हैं। स्वर्ण पदकों में उनकी इतनी बड़ी हिस्सेदारी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि बदलते समाज और उभरते भारत की तस्वीर भी है। यह दर्शाता है कि बेटियों को समान अवसर मिलने पर वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
Next Story





