भारत

CJI एनवी रमना ने महिलाओं के लिए न्यायपालिका में 50% आरक्षण की मांग की, कहा- ये आपका हक है

jantaserishta.com
26 Sept 2021 5:29 PM IST
CJI एनवी रमना ने महिलाओं के लिए न्यायपालिका में 50% आरक्षण की मांग की, कहा- ये आपका हक है
x

नई दिल्ली,: भारत के मुख्य न्यायाधीश ( CJI) एनवी रमना ने कहा कि हमें न्यायपालिका में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि देश के सभी लॉ स्कूलों में कुछ प्रतिशत आरक्षण की मांग के समर्थन की पुरजोर सिफारिश करने की जरूरत है. यह महिलाओं का अधिकार है और वो इसे हासिल करने की हकदार हैं. CJI ने ये बात सुप्रीम कोर्ट महिला वकीलों को संबोधित करते हुए कही. वे सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त हुए 9 नए जजों के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे.

CJI ने कहा कि दशहरा के बाद सुप्रीम कोर्ट के अदालत कक्षों में प्रत्यक्ष तौर पर सुनवाई की संभावना पर विचार किया जा रहा है. CJI रमणा ने कहा कि अदालत चिकित्सकीय सलाह का पालन कर रही है. क्योंकि कोर्ट रूम में जज तो डॉयस पर पार्टिशन के पीछे बैठते हैं, लेकिन वकील एक साथ सामने ही आसपास रहेंगे.
इसलिए हमें जजों से ज्यादा वकीलों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता है. CJI ने कहा है कि SC वकीलों के कोर्ट रूम में प्रवेश के लिए SOP को संशोधित करने पर काम कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story