भारत

सीजेआई चंद्रचूड़ और दूसरे जजों ने अमृत उद्यान का किया दौरा, देखें VIDEO

jantaserishta.com
6 Feb 2023 9:23 AM IST
सीजेआई चंद्रचूड़ और दूसरे जजों ने अमृत उद्यान का किया दौरा, देखें VIDEO
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के दूसरे न्यायाधीशों ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान का दौरा किया। इसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ न्यायाधीशों की तस्वीरें साझा कीं।
ट्वीट में कहा गया : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर, भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का दौरा किया।
राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
पिछले राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टैक्टाइल गार्डन, बोन्साई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।
अमृत उद्यान को 31 जनवरी को जनता के लिए खोल दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story