भारत

सिविल अस्पताल के कर्मचारी इस दिन से हड़ताल पर, दी ये चेतावनी

Shantanu Roy
31 March 2023 6:53 PM GMT
सिविल अस्पताल के कर्मचारी इस दिन से हड़ताल पर, दी ये चेतावनी
x
लुधियाना। पिछले पांच दिनों से यूजर चार्जेस मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले चल रही काम छोड़ो हड़ताल करके धरना दे रहे लार्ड महांवीर सिविल अस्पताल के कर्मचारियो ने सोमवार से क्रमवार भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। हड़ताल की अगवाई कर रहे चेयरमैन राजकुमार साथी, प्रधान राजकुमार हैपी, स्टाफ नर्स विंग की रजनी बाला, जोबनजीत कौर व ओटी विंग की हरजीत कौर ने मीटिंग में सर्व सम्मति से भूख हड़ताल करने की घोषणा की। हड़ताली कर्मचारियों का कहना था कि कोरोना काल में जब अपने अपनों का साथ छोड़ रहे थे तो उनके कामकाज को देखते हुए रेगुलर करने का भरोसा भी दिलाया गया था परंतु बाद में किसी ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी मुलाजिमों को डीसी रेट का वेतन नहीं दिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, दोपहर बाद सिविल सर्जन डा. हितिंद्र कौर ने कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्हें सेहत मंत्री के साथ 6 अप्रैल को मीटिंग कराने का लिखित भरोसा दिलाया गया, लेकिन कमेटी के सदस्यों ने सर्व सम्मति के साथ इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया और डीसी रेट मिलने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story