भारत
निकाय चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सीएम भजनलाल शर्मा ने अजमेर में किया रोड शो, लोगों में दिखा उत्साह
jantaserishta.com
6 Sept 2026 2:14 PM IST

x
अजमेर: आगामी निकाय चुनावों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक महिला कार्यकर्ता अनुश्री ने कहा, "मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए हम लोग काफी उत्साहित हैं। सीएम के रोड शो के लिए जयपुर और जोधपुर से भी लोगों की मौजूदगी है। हम लोग रोड शो में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। अजमेर भाजपा गढ़ है, अब की बार हम और मजबूती के साथ भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।"
जयपुर से आईं आरती राठौर ने कहा, "हम लोग अमजमेर में मतदान करते हैं, इसलिए जयपुर, जोधुर और बीकानेर से आए हैं।" बीते दिन 5 सितंबर को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा में नगर निगम चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया था। दूधधारी गोपाल मंदिर से महाराणा टॉकीज तक आयोजित इस रोड शो को जबरदस्त समर्थन मिला था। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता रास्ते पर एकजुट हुए। शहर से गुजरते समय कई स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री पर फूल बरसाए थे।
रोड शो से पहले, मुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण मंदिर और चारभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना की और राजस्थान की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की थी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल-इंजन सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में देश और राजस्थान में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस गति को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा था कि आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव राजस्थान में विकास की गति को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की और कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में 'ट्रिपल-इंजन सरकार' का गठन राज्य के विकास पथ में एक तीसरा इंजन जोड़ देगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





