भारत

नगर परिषद अध्यक्ष की SUV पर हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, मच गई अफरातफरी

jantaserishta.com
22 May 2023 7:51 AM IST
नगर परिषद अध्यक्ष की SUV पर हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, मच गई अफरातफरी
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के पूर्णिया जिले में नगर परिषद की अध्यक्ष संजना देवी की एसयूवी पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गईं। संजना देवी बनमनखी प्रखंड में अध्यक्ष हैं। वह एसयूवी में अपने बेटे और बहू के साथ यात्रा कर रही थीं।
स्थानीय निवासियों ने हमलावरों में से एक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। संजना देवी के बयान के अनुसार, वह अपने बेटे और बहू के साथ एक अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर लौट रही थी।
संजना ने कहा, जब हम बनमनखी में टीवीएस बाइक शोरूम पहुंचे, तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने मुझ पर निशाना साधते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां मिस हो गईं और एसयूवी में जा लगीं। फायरिंग के बाद हमलावरों ने तेजी से भागने की कोशिश की, लेकिन हमारा ड्राइवर और कुछ स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने कहा, एसयूवी की चपेट में आने के बाद बाइक सवार जमीन पर गिर गए और हमारे चालक और बेटे ने स्थानीय निवासियों के साथ हमलावरों में से एक पर काबू पा लिया। अन्य दो मौके से भागने में सफल रहे। हमने हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया। बनमनखी रेंज के एसडीपीओ उल्लाश कुमार ने कहा, हमने स्थानीय निवासियों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story