भारत
हाईकोर्ट से राहत नहीं: खाली हुआ शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, प्रशासन ने लिया कब्जा
jantaserishta.com
22 Aug 2026 10:21 AM IST

x
सील किया.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाने के कारण शहर कांग्रेस कमेटी को यह कार्यालय खाली करना पड़ा है।
शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय को लेकर प्रशासन की ओर से जारी नोटिस का समय शनिवार को पूरा होने के बाद उसे कब्जा लिया गया। शनिवार को एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद, ईओ नगर पालिका विकास कुमार, तहसीलदार सदर अजीत जायसवाल और लेखपाल अंजनी कुमार समेत प्रशासन की टीम सीतापुर के ऐतिहासिक घंटाघर क्षेत्र में कार्यालय पहुंची।
नजूल जमीन पर बनी यह जगह खाली पाई गई और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने इसे सील कर दिया। एसडीएम सदर जनार्दन प्रसाद ने समाचार एजेंसी बताया कि इस कार्यालय में कोई सामान नहीं मिला है। यह पूरी तरह से खाली मिला।
एसडीएम ने बताया कि यह नजूल की संपत्ति है। नगरपालिका ने नोटिस जारी किया था, जिसकी समयावधि पूरी हो गई। ये लोग (कांग्रेस समर्थक) हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके क्रम में नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद नगरपालिका ने कब्जा किया है।
नजूल भूमि को लेकर प्रशासन ने कांग्रेस पदाधिकारियों को 15 दिन में आपत्ति दर्ज करने का नोटिस जारी किया था। आपत्ति में कोई भी अहम दस्तावेज नहीं मिल सके। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय को खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस पीरियड में कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट का रुक किया, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इसे खाली कराकर कब्जा लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





