भारत

CISF की महिला कॉन्स्टेबल ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट भी बरामद, लिखी थी ये बात

jantaserishta.com
17 Aug 2021 12:13 PM IST
CISF की महिला कॉन्स्टेबल ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट भी बरामद, लिखी थी ये बात
x

DEMO PIC

मुंबईः सीआईएसएफ़ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स) की एक महिला कोंस्टेबल ने सोमवार दोपहर को अपने एंटोपहिल स्थित ओफ़िशियल क्वार्टर में आत्महत्या कर ली. कोंस्टेबल का नाम यास्मिन हैदर अली बताया जा रहा है जिसकी उम्र 27 साल है. अंटोप हिल पुलिस के सूत्रों ने बताया की कल जब यास्मिन के पति ने कई बार फ़ोन किया और यास्मिन ने फ़ोन नहीं उठाया तब उसने अपने परिचित दूसरे कोंस्टेबल को फ़ोन कर पता लगाने को कहा.

जिसके बाद उस कोंस्टेबल ने जाकर यास्मिन के घर का दरवाज़ा खोला तो पता चला की घर के अंदर के कमरे में उसने अपनी ओढ़नी से पंखे से आत्महत्या कर ली है. इसके बाद तुरंत ही लोकल पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई और यास्मिन को सायन अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस को जांच के दौरान यास्मिन के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है. यास्मिन मुंबई एयरपोर्ट पर पोस्टेड थीं. मुंबई पुलिस के ज़ोने 4 के डीसीपी विजय पाटिल में बताया की इस मामले में हमने फ़िलहाल एडीआर रजिस्टर किया है आगे की जांच चल रही है हमने उनके रिश्तेदारों को स्टेट्मेंट के लिए भी बुलाया है ताकि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा सके.
सूत्रों ने बताया की जो सुसाइड नोट मिला है वो सिर्फ़ एक लाइन का है जिसने लिखा है, ''मेरे घर वालों को कुछ मत करना निशा प्लीज़''. इस सुसाइड नोट में लिखे लाइन का क्या मतलब है और निशा कौन है इसका पता पुलिस लगा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story