भारत

CISF टीम को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों के डॉलर और दिरहम की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 April 2022 7:28 PM IST
CISF टीम को मिली बड़ी कामयाबी, लाखों के डॉलर और दिरहम की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली से शारजाह जा रहे एक भारतीय व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 59 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा को कथित तौर पर अपने बैग में छिपाकर तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में पकड़ा गया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यात्री को 27 अप्रैल की रात को तब रोका गया था, जब वह एयर इंडिया की उड़ान में सवार होने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर पहुंचा था।
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री के पास से कुल 22,000 डॉलर और 2,00,000 दिरहम (भारतीय रुपयों कीमत लगभग 59 लाख) बरामद किए गए हैं।
अधिकारी ने कहा कि चूंकि वह इतनी बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने के लिए कोई वैध कारण और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, इसलिए उसे हिरासत में लिया गया और बाद में विस्तृत जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story