भारत

CISF अफसर ने किया सुसाइड, एयरपोर्ट की घटना

Nilmani Pal
5 Jan 2025 7:33 AM IST
CISF अफसर ने किया सुसाइड, एयरपोर्ट की घटना
x
पढ़े पूरी खबर
गुजरात। सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने ड्यूटी के दौरान बाथरूम में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी. आवाज सुनते ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जाकर देखा तो साथी सब इंस्पेक्टर खून से लथपथ थे. सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने गोली अपने सीने के निचले हिस्से में मारी थी. एयरपोर्ट पर मौजूद अन्य सीआईएसएफ जवानों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सब इंस्पेक्टर को सन साइन ग्लोबल प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

CISF के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की खुदकुशी के मामले में सूरत के डुम्मस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर किशन सिंह मूलतः राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे.

Next Story