भारत

CISF जवान की समझदारी से बची गाय की जान, वायरल वीडियो देख लोग कर रहे सलाम

jantaserishta.com
15 Sept 2026 2:52 PM IST
CISF जवान की समझदारी से बची गाय की जान, वायरल वीडियो देख लोग कर रहे सलाम
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: गेट की लोहे की रेलिंग के बीच एक गाय का सिर बुरी तरह फंस गया. गाय घबराकर खुद को निकालने की कोशिश करती रही, लेकिन हर कोशिश के साथ उसकी परेशानी बढ़ती गई. तभी वहां मौजूद CISF के एक जवान की नजर उस पर पड़ी. जवान ने तुरंत मदद का फैसला किया और जिस धैर्य से गाय को बाहर निकाला, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

वीडियो CISF के आधिकारिक X अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें सफेद रेलिंग और नीले फ्रेम वाले गेट में गाय का सिर फंसा दिखाई देता है. उसका बाकी शरीर गेट के दूसरी तरफ था. जानवर काफी डरा हुआ नजर आ रहा था.
गाय को निकालने के लिए CISF जवान उसके पास बैठ गया. उसने पहले गाय के सिर और सींगों को सावधानी से संभाला. इसके बाद धीरे-धीरे उसके सिर को रेलिंग के बीच से निकालने की कोशिश की. खास बात यह रही कि जवान ने गाय को जोर से खींचने की कोशिश नहीं की. वह लगातार बेहद सावधानी से उसके सिर को सही दिशा में मोड़ता रहा, ताकि जानवर को किसी तरह की चोट न पहुंचे.
कुछ देर की कोशिश के बाद आखिरकार गाय का सिर रेलिंग से बाहर निकल आया. आजाद होते ही गाय वहां से दूर चली गई. जवान भी उसके पास कुछ देर तक मौजूद रहा. CISF ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रेलिंग में सिर फंसने के बाद गाय डरी हुई थी और संघर्ष कर रही थी. जवान ने जवान ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ काम लेते हुए गाय को सुरक्षित बाहर निकाला.
वीडियो सामने आने के बाद CISF जवान की इस कोशिश की तारीफ हो रही है. आमतौर पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले जवान का यह मानवीय अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story