भारत
एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
28 March 2024 11:10 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कोलकाता: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मॉर्निंग रूटिंग के दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सभी जवान गोली की आवाज सुनकर अलर्ट हो गए। इसके बाद जब सभी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने वहां अपने साथी जवान को खून से लथपथ अजमीन पर गिरा हुआ पाया।
जवान को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान सी विष्णु (25) के रूप में हुई है। वह 2022 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। वह मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर पर स्थिति तनावग्रस्त है। सीआईएसफ के शीर्ष अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरी कहानी पता चल सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





