भारत

सचिवालय में तैनात CISF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Shantanu Roy
2 April 2023 2:08 PM GMT
सचिवालय में तैनात CISF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
x
मामला दर्ज
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा सचिवालय में तैनात एक CISF जवान ने बेहद खौफनाक कदम उठा डाला। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान का नाम नागा अर्जुन बताया जाता है और वह पीछे से कर्नाटक का रहने वाला था। नागा अर्जुन CISF में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी उम्र अभी करीब 35 साल के आसपास थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सूचना CISF के आलाधिकारियों को भी दे दी गई है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा सचिवालय में तैनात एक CISF जवान ने बेहद खौफनाक कदम उठा डाला।
जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान का नाम नागा अर्जुन बताया जाता है और वह पीछे से कर्नाटक का रहने वाला था। नागा अर्जुन CISF में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी उम्र अभी करीब 35 साल के आसपास थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सूचना CISF के आलाधिकारियों को भी दे दी गई है।बहराल, अभी यह पता नहीं चल सका है कि सीआईएसएफ जवान नागा अर्जुन ने अपनी जिंदगी खत्म करने का यह कदम क्यों उठाया? ऐसी क्या बात रही कि उसने अपनी जान ही दे दी। क्या उसे कोई विभागीय या ड्यूटी समस्या थी या फिर पारिवारिक? हालांकि, माना जा रहा कि जवान नागा अर्जुन ने मानसिक तौर पर परेशान होने के बाद ही यह कदम उठाया है।
Next Story