भारत

CISF जवान की इतनी हिम्मत, फर्जी रेड मारी फिर हुआ ये अंजाम

Nilmani Pal
27 March 2025 7:47 AM IST
CISF जवान की इतनी हिम्मत, फर्जी रेड मारी फिर हुआ ये अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

कोलकाता। पुलिस ने एक व्यापारी के घर पर फर्जी इनकम टैक्स (आईटी) छापा मारकर कैश और आभूषण लूटने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवान भी शामिल हैं। यह घटना 18 मार्च को तड़के करीब 2 बजे चिनार पार्क इलाके में हुई, जो बागुईहाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर विनीता सिंह के घर पहुंचे, जहां वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी अंदर घुस गए और सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद वे व्यापारी की मां के कमरे में पहुंचे और वहां से तीन लाख रुपये कैश और 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण जब्त कर लिए। इसके अलावा, घर में लगे CCTV कैमरे

का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी उठा ले गए, ताकि कोई सबूत न बचे। फर्जी रेड के दौरान जब आरोपी व्यापारी की दूसरी पत्नी आरती सिंह के कमरे में गए तो उन्होंने वहां से कुछ भी नहीं लिया। यह बात विनीता सिंह को संदिग्ध लगी। जब उन्होंने इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया, तो पता चला कि विभाग की ओर से कोई छापा नहीं मारा गया था। इसके बाद उन्होंने बागुईहाटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बिधाननगर पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और घटना में इस्तेमाल वाहन का नंबर ट्रेस किया। इसके आधार पर सबसे पहले ड्राइवर दीपक राणा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया। इसके बाद CISF इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह (फरक्का बैराज में तैनात), महिला कांस्टेबल लक्ष्मी कुमारी (RG कर अस्पताल में ड्यूटी पर), कांस्टेबल बिमल थापा, हेड कांस्टेबल रामु सरोज और कांस्टेबल जनार्दन शाह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, व्यापारी की दूसरी पत्नी आरती सिंह, एक बिचौलिया और ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया।

Next Story