भारत

आतंकी हमले के दौरान हालात से कैसे निपटेगी CISF, हवाई अड्डे पर किया मॉक ड्रिल

jantaserishta.com
6 Dec 2025 1:14 PM IST
आतंकी हमले के दौरान हालात से कैसे निपटेगी CISF, हवाई अड्डे पर किया मॉक ड्रिल
x
लेह: लेह हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का नाम ‘वार्षिक सीटीसीपी मॉक अभ्यास-2025’ रखा गया। इसका मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि अगर आतंकी हमला होता है, तो सुरक्षाबल स्थिति को काबू करने के लिए क्या प्रयास करेंगे।
इस संबंध में सीआईएसएफ ने पहले से ही पूरी रूपरेखा तैयार कर ली थी, जिसके आधार पर इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भी पूरा सहयोग दिया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सब कुछ तय रूपरेखा के आधार पर ही किया जाए।
मॉक ड्रिल के दौरान यह देखने की कोशिश की गई कि अगर किसी कारणवश आतंकवादी हमला होता है, तो ऐसी स्थिति में सुरक्षाबल की तरफ से सबसे पहले क्या कदम उठाए जाएंगे। आखिरकार सुरक्षाबल स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में क्या कुछ कदम उठाएगा। इसे एक अभ्यास के रूप में दोहराने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों की तरफ से 100 फीसदी योगदान रहा, चाहे वो सीआईएसएफ का जवान हो या एयरपोर्ट का अधिकारी।
इस मॉक ड्रिल को संपन्न कराने की दिशा में मुख्य रूप से इस अभ्यास में सीआईएसएफ, एएआई, राज्य पुलिस, बीडीडीएस, आईबी, सीआईडी ​​और एयरलाइन कर्मचारियों ने अपनी तरफ से सहयोग सुनिश्चित किया।
मॉक ड्रिल में अपनी तरफ से सहयोग देने वालों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमें एक सुरक्षित माहौल मिलने की संभावना प्रबल होती है और हमारे जवान हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं, जिससे हमारी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null