भारत

एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त

jantaserishta.com
26 April 2026 3:14 PM IST
एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त
x
सतर्कता से बड़ी सफलता.
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की टीम ने एक बार फिर अपनी सतर्कता से बड़ी सफलता हासिल की है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सीआईएसएफ की सीआईडब्ल्यू टीम ने एक इंटरनेशनल यात्री को पकड़ा, जो कुआलालंपुर जाने की तैयारी में था। टीम ने उसके पास से 31 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की है।
दरअसल, टीम को यात्री के व्यवहार में कुछ गड़बड़ी नजर आई, जिसके बाद उसे जांच के लिए रोका गया। उसे एक्स-बीआईएस स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया, जहां उसके बैग की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद जब बैग की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। सीआईएसएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया, ताकि आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
सीआईएसएफ ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया, "संदिग्ध व्यवहार और प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के हैदराबाद हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की सीआईडब्ल्यू टीम ने कुआलालंपुर जाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को रोका। यात्री को एक्स-बीआईएस स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया, जहां सामान की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं। विस्तृत जांच करने पर यात्री के हैंड बैगेज से लगभग 31 लाख रुपये के बराबर की विदेशी मुद्रा बरामद हुई। यात्री और जब्त की गई मुद्रा को एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।"
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 22 अप्रैल 2026 को भी सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की इसी टीम ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक और यात्री को पकड़ा था, जो दुबई जा रहा था। उस समय भी यात्री के व्यवहार पर शक हुआ और उसे स्क्रीनिंग के लिए रोका गया। जांच के दौरान उसके बैग से अमेरिकी डॉलर, यूएई दिरहम और सऊदी रियाल जैसी विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 9.62 लाख रुपये आंकी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story