भारत

भीषण आग की चपेट में सिनेमा हॉल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 April 2022 12:52 PM IST
भीषण आग की चपेट में सिनेमा हॉल, मचा हड़कंप
x
बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में कुछ लोग फंसे हुए हैं.

जयपुर: जयपुर के विद्याधर नगर से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. यहां सिनेस्टार सिनेमा हॉल में आग लग गई. आग लगने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक आग बेसमेंट में लगी है. हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. आननफानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि सिनेमा हॉल में कुछ लोग फंसे हुए हैं.

हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बता दें कि सिनेमा हॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया. इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. साथ ही वहां से लोगों को निकालने का प्रयास किया गया. बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए सिविल डिफेंस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story