भारत
सिगरेट का धुआं, चाकू और प्रॉपर्टी डीलर...सन्न करने वाला मामला
jantaserishta.com
12 Aug 2025 3:36 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में उस वक्त चाकू घोंप दिया गया, जब उसने एक शख्स का विरोध किया जो उसके चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ा रहा था. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है. यह वारदात रविवार रात यशोधरा नगर इलाके में हुई और पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
36 साल के प्रॉपर्टी डीलर मोहदिकर रात करीब 10:30 बजे सैयद साबिर (35) की पान की दुकान पर गए हुए थे. पुलिस ने बताया कि दुकान पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे और उनमें से एक ने जानबूझकर मोहदिकर पर सिगरेट का धुआं उड़ाया.
उन्होंने बताया कि आरोपी शख्स और उसके साथियों और मोहदिकर के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामला बिगड़ गया. आरोपियों ने कथित तौर पर मोहदिकर पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गए.'
जब पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से धक्का दे दिया और फिर उनमें से एक ने सीने में चाकू घोंप दिया. पुलिस के मुताबिक, मोहदिकर को सरकारी मेयो हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है. यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुकान मालिक साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





