भारत

हाथ में सिगरेट, कार पर चढ़ा युवक, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाई धज्जियां

jantaserishta.com
15 Sept 2023 11:50 AM IST
हाथ में सिगरेट, कार पर चढ़ा युवक, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाई धज्जियां
x
देखें वीडियो.
भोपाल: राजधानी भोपाल में में एक बार ट्रैफिक नियमों की धज्जीयां उड़ती दिखी। जहां बीच सड़क कार की छत के ऊपर खड़े होकर हाथों में सिगरेट लिए युवक की स्टंटबाजी और डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो की ख़ास बात तो यह है कि जिस कार के ऊपर यह युवक डांस कर रहा था, वो बिना नंबर प्लेट की थी। वहीं इस घटना के दौरान कार के अंदर करीब चार युवक मौजूद थे। यह वीडियो सिंगार चोली एयरपोर्ट रोड का बताया जा रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
जिस दौरान कार की छत पर युवक गानो की धुन पर डांस कर रहा था, वहीं सड़क पर चलते किसी राहगीर ने भी उसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक की जरा सी लापरवाही उसकी जान पर भी बन सकती थी। बहरहाल अब ये देखने वाली बात होगी कि यातायात पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story