भारत

OMG! ATM से निकले 'चूरन वाले नोट', जानें किस शहर में मच गया हड़कंप?

jantaserishta.com
26 Oct 2022 12:57 PM IST
OMG! ATM से निकले चूरन वाले नोट, जानें किस शहर में मच गया हड़कंप?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जिस पर लिखा था 'Full of Fun'.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में जब एक युवक ने ATM से 5 हजार रुपये निकाले तो उसमें से एक 200 रुपये का नोट नकली आया. जिस पर लिखा था 'Full of Fun'. युवक ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. मौक पर दो सिपाही पहुंचे जांच की और चले गए. पीड़ित ने किसी तरह की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई. एटीएम से चूरन वाले नोट निकलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और एटीएम पर भीड़ इकट्ठा हो गई. इससे गुस्साए लोग बैंक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
यह घटना अमेठी के मुंशीगंज रोड के सब्जी मंडी के पास लगे एक बैंक के एटीएम की है. जहां बीते सोमवार युवक पैसे निकालने गया तो असली की जगह नकली 200 रुपये का नोट निकल आया. जिसके बाद हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भीड़ जुट गई. जिस समय यह घटना हुई एटीएम पर कोई गार्ड मौजूद नहीं था. एटीएम मशीन से नकली नोट निकलने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर बैंक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की.
पीड़ित युवक किशन विश्वकर्मा का कहना है कि उसने इंडिया 1 एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले. लेकिन उसमें से एक 2 सौ रुपये का नकली नोट निकला. इस पर पुलिस अधीक्षक इलामारण का कहना है कि नकली नोट निकलने की जानकारी उनके संज्ञान में आई है. लेकिन यह मामला बैंक से जुड़ा है, इसलिए बैंक ही एक्शन लेगा. पुलिस के पास कोई तहरीर आती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story