भारत

प्रियंका गांधी द्वारा दी गई गारंटी पर कांग्रेस में मंथन

jantaserishta.com
13 Jun 2023 4:07 PM IST
प्रियंका गांधी द्वारा दी गई गारंटी पर कांग्रेस में मंथन
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा श्रीगणेश किए जाने के साथ दी गई पांच गारंटी पर कांग्रेस की राज्य इकाई ने मंथन शुरू कर दिया है। मंगलवार को हुई विधानसभा चुनाव 2023 वचन पत्र कमेटी की बैठक में विचार किया गया।
कांग्रेस की महासचिव सोमवार को जबलपुर प्रवास पर थी और वहां जनसभा में उन्होंने पांच गारंटी दे देते हुए उन्हें लागू कराने का वादा किया था। उन्होंने महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रुपये प्रति माह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने की गारंटी दी। साथ ही कहा 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ। किसान कर्ज माफी जारी रहेगी और पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रियंका गांधी के ऐलान के बाद मंगलवार केा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में उनके आवास पर विधानसभा चुनाव 2023 वचन पत्र कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक सहित वचन पत्र समिति के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वचन पत्र को अंतिम रूप देने पर विचार विमर्श हुआ। कांग्रेस की ओर से नारी सम्मान योजना को सरकार में आने पर अमली जामा पहनाने का वादा किया गया है। इस योजना पर जहां प्रियंका गांधी ने मुहर लगाई है, वहीं इसे वचन पत्र में शामिल किए जाने की भी तैयारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story