भारत

चर्च के पादरी ने नाबालिग युवती का किया रेप, पत्नी ने बनाया अश्लील वीडियो, पति-पत्नी गए जेल

jantaserishta.com
31 Dec 2021 1:40 PM IST
चर्च के पादरी ने नाबालिग युवती का किया रेप, पत्नी ने बनाया अश्लील वीडियो, पति-पत्नी गए जेल
x
जानिए पूरा मामला।

तापी: गुजरात के तापी जिले से ऐसी बलात्कार की ऐसी घिनौनी घटना सामने आई है कि जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. जिले के सोनगढ पुलिस थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, चर्च का एक पादरी ना सिर्फ नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाता था बल्कि उसकी पत्नी अपने पति की इस घिनौनी हरकत को मोबाइल में रिकोर्ड भी करती थी.

दक्षिण गुजरात के आदिवासी बाहुल्य वाले तापी ज़िला की सोनगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए शख़्स का नाम बलीराम कोकनी और गिरफ़्तार महिला का नाम अनीता कोकनी है. रिश्ते में ये दोनो पति-पत्नी है जबकि बलीराम कोकनी सोनगढ इलाक़े में स्थित एक चर्च का पादरी है.
सोनगढ पुलिस ने पादरी बलीराम कोकनी को एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ़्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी अनीता पति की इस काम में मदद करने और पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है.
तापी जिला पुलिस ने डीवायएसपी आरएल मावाणी ने बताया कि पादरी बलीराम कोकनी की हवस का शिकार बनी नाबालिग बच्ची अपनी दादी के साथ उसके ख़ेत पर और अपने माता-पिता के साथ चर्च में भी जाया करती थी. एक रोज़ जब पीड़िता पादरी बलीराम कोकनी ख़ेत पर मजदूरी के लिए गई तो उसके साथ बलात्कार किया गया.
इस दौरान पादरी की पत्नी अनीता भी उस बलात्कार वाली जगह पर मौजूद थी और उसने भी अपने मोबाइल में अपने बलात्कारी पति और पीड़िता के फ़ोटो अपने मोबाइल में खींच लिए थे. इसी तरह अलग-अलग बहाने बताकर पादरी बलीराम कोकनी ने तीन बार अलग-अलग जगह ले जाकर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया था.
बलात्कार करने वाले पादरी बलीराम और इस काम में उसकी मदद करने वाली पत्नी अनीता भी गिरफ़्तार किया है. चौंकाने वाली बात तो ये है कि पादरी बलीराम की पत्नी अनीता पति को ग़लत करने से रोकने के बजाय उसका साथ दे रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story