
x
आसमान में उठीं धुएं की ऊंची लपटें
चाईबासा: टिंबर डिपो बना आग का गोलाचक्रधरपुर। झारखंड के चाईबासा जिले के चक्रधरपुर में एक लकड़ी के डिपो में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। टोकलो रोड स्थित चूंचूण टिंबर डिपो में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Chaibasa, Jharkhand: A massive fire broke out at Chunchun Timber Depot on Toklo Road in Chakradharpur, triggering panic. Firefighters and police rushed to the spot, and efforts to bring the blaze under control are underway. https://t.co/jjlKLd8pRa
— IANS (@ians_india) November 13, 2026
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की लपटों को देखते हुए आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग टिंबर डिपो में लगी है, जहां लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित करने के लिए प्रयास जारी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने आई है या नहीं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के कारणों का आकलन किया जा सकेगा।
Next Story





