भारत
दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे, मॉलों, बाजारों में भीड़ ने कोविड के प्रति चिंता बढ़ाई
jantaserishta.com
25 Dec 2022 4:43 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: इस साल दिल्ली में क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया गया है। क्रिसमस पर चर्च तो रोशनी से जगमगा ही रहे हैं, इसके अलावा दिल्ली के सभी मॉल और खास बाजार क्रिसमस पर सजाए गए हैं। क्रिसमस के एक दिन पहले से ही दिल्ली के बाजार और गलियारे जगमगा रहे हैं। क्रिसमस पर दिल्ली के सभी छोटे बड़े चर्च में तो काफी भीड़-भाड़ और रौनक है। दिल्ली के मॉल्स और इंडिया गेट पर भी क्रिसमस डे की शाम से ही काफी भीड़ रही। सेक्रेड हार्ट कैथ्रेडल चर्च दिल्ली का प्रसिद्ध चर्च है। जहां क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया है। इसी तरह सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। इस चर्च में भी क्रिसमस डे पर काफी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली का प्रसिद्ध चर्च सेंट थॉमस चर्च भी जगमगा रहा था। घूमने और पूजा के के लिए दिल्ली के सभी चर्च में बड़ी संख्या में भीड़ और रौनक रही।
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित सेंट ल्यूक चर्च को भी क्रिसमस डे पर बेहद खूबसूरती से सजाया गया। परिवार और दोस्तों के साथ लोगों ने दिल्ली में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया। क्रिसमस पर्व पर शाम से ही दिल का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। कोविड से बेफिक्र होकर लोग दिल्ली के कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, मॉलों आदि में बड़ी संख्या में घूमते और जश्न मनाते दिखाई दिए।

jantaserishta.com
Next Story