भारत
पुलिस के हत्थे चढ़ा चाऊमीन बेचने वाला, चौंकाने वाली बात पता चली
jantaserishta.com
13 Jan 2025 10:42 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ट्रेस किया.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में साढ़े 22 लाख रुपये की ठगी करने के बाद आरोपी मुंबई पहुंच गया और पुलिस से बचने के लिए वहां चाऊमीन की स्टाल लगाने लगा. जब रांची में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ तो पुलिस की टेक्निकल सेल ने उसे ट्रेस कर लिया. उसके बाद रांची पुलिस ने मुंबई से आरोपी रविंद्र राणा को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी रांची के सुखदेव नगर इलाके में एचआर एंटरप्राइजेज नाम की दुकान चलाता था. रांची पुंदाग के रहने वाले कारोबारी शैलेंद्र कुमार पाठक ने रविंद्र राणा पर 22 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी.
सुखदेव नगर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने शैलेंद्र कुमार पाठक से इलेक्ट्रिकल तार खरीदने के लिए पैसे लिए थे. काफी दिन बीत जाने के बाद जब शैलेंद्र कुमार पाठक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी मोबाइल बंद कर मुंबई फरार हो गया था. इतना ही नहीं आरोपी ने शैलेंद्र कुमार पाठक को एक चेक भी दिया था जो बाउंस हो चुका था.
आरोपी रविंद्र राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस रजिस्टर होने के बाद से ही टेक्निकल सेल आरोपी के पीछे पड़ी थी. जैसे ही ये इनपुट मिला कि आरोपी मुंबई में पनाह लिए हुए हैं, सुखदेव नगर पुलिस की टीम मुंबई गई और आरोपी को धर दबोचा.
पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार आरोपी मुंबई जाने से पहले बिहार के गया और झारखंड के बोकारो में पनाह लिए हुए था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस के द्वारा वहां भी नोटिस भेजा गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. फिर टेक्निकल सेल से यह जानकारी मिली कि आरोपी रविंद्र राणा मुंबई में छिपकर रह रहा है. जानकारी मिलने पर सुखदेव नगर थाने की एक टीम मुंबई पहुंची तो पाया की आरोपी रविंद्र राणा मुंबई में बड़े आराम से चाऊमीन की दुकान चला रहा है. रविंद्र राणा को उसकी दुकान से ही गिरफ्तार कर रांची लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





