भारत
महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में कोरियोग्राफर गिरफ्तार, ट्रक के पीछे नग्न अवस्था में पाई गई
jantaserishta.com
19 Aug 2024 3:28 PM IST

x
कोई आपराधिक इतिहास.
बेंगलुरु: बेंगलुरु में लिफ्ट देने के बहाने नागालैंड की एक युवती का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी बेंगलुरु साउथ ईस्ट साराह फातिमा ने सोमवार को बताया, "इस मामले में अदूगोडी के एसआर नगर निवासी मुखेश्वरन उर्फ मुकेश (24) को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के बयान और सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि के आधार पर आरोपी को बेंगलुरु के अदूगोडी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।''
आरोपी कोरियोग्राफर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। डीसीपी साराह फातिमा ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एचएसआर लेआउट पुलिस थाना क्षेत्र में हुई जब छात्रा कोरमंगला के एक पब में पार्टी से लौट रही थी।
पीड़िता बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने आरोपी द्वारा यौन उत्पीड़न के प्रयास का विरोध किया था, जिससे उसके चेहरे पर खरोंच आ गई। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि पीड़िता नशे की हालत में थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई।
पुलिस ने बताया कि महिला कोरमंगला इलाके में एक पब में आयोजित पार्टी में भाग लेने के बाद बेंगलुरु के बाहरी इलाके चंदपुरा लौट रही थी। वह अपने दोस्तों के साथ कार में जा रही थी। होसुर मेन रोड पर कार की टक्कर एक ऑटो से हो गई, जिसके बाद ऑटो चालक और कार चला रहे उसके एक दोस्त के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस को मौके पर आते देख पीड़िता कार से उतर गई और अपने दोस्तों को बताए बिना ही एक बाइक सवार से लिफ्ट लेने के बाद वहां से निकल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रास्ते में वह उस बाइक से उतर गई और अपने घर पहुंचने के लिए दूसरी बाइक पर सवार हो गई।
बाइक सवार उसे होसुर सर्विस रोड पर ट्रक पार्किंग क्षेत्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और मौके का फायदा उठाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने सदमे की हालत में अपने दोस्त को एक इमरजेंसी मैसेज भेजा। दोस्त ने फिर पीड़िता के स्थान का पता लगाया। पीड़िता एक ट्रक के पीछे नग्न अवस्था में पाई गई। उसके दोस्तों ने मौके पर एक अजनबी को खड़ा देखा और जब उन्होंने उससे पूछताछ करने की कोशिश की, तो वह भाग गया। दोस्तों ने उसे बोम्मासंद्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
Tagsबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़बेंगलुरु पुलिसयौन उत्पीड़नBengaluruBengaluru NewsBengaluru PoliceSexual Harassment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





