भारत

CHOPTA SNOWFALL: भारत में लें स्विट्जरलैंड जैसा मजा, बर्फ का आशियाना देखना है तो जाएं इस जगह

jantaserishta.com
9 Jan 2021 1:43 PM IST
CHOPTA SNOWFALL: भारत में लें स्विट्जरलैंड जैसा मजा, बर्फ का आशियाना देखना है तो जाएं इस जगह
x

फाइल फोटो 

मिनी स्विट्जरलैंड!

आसमान से बरसी मोती जैसी बर्फ ने चोपता पर्यटन स्थल में चार चांद लगा दिए हैं. बर्फ पड़ने से यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ गयी है. उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के इस टूरिस्‍ट प्‍लेस पर यूरोप के स्विट्जरलैंड जैसा नजारा हो गया है.

तीन दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद चोपता में हर तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रही है. ऊपर से सूरज की खिली धूप इस नज़ारे को और भी मनमोहक बना रही है.
उत्तराखंड का चोपता, मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में विख्यात है. वैसे तो चोपता दुगलबिट्टा, हरियाली और बुग्यालों के कारण प्रसिद्ध है. जब यहां बर्फबारी होती है तो चारों तरफ पहाड़ियां और चोपता के बुग्‍याल बर्फ से ढक जाते हैं.
इस प्राकृतिक सुंदरता को निहारने पर्यटक काफी मात्रा में पहुंच रहे है. पर्यटक इस बर्फबारी में बेहद आनंद ले रहे हैं. और यहां की सुंदरता को निहारकर बहुत खुश भी है.
लेकिन ये बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है. चोपता में ठंड बढ़ गई है. चोपता - गोपेश्वर मोटरमार्ग पर बर्फ के ऊपर जमे पाले में आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story