भारत

अरे बाप रे! बिजनेसमैन को 'चॉकलेट' पड़ी महंगी

jantaserishta.com
29 Jun 2025 6:46 PM IST
अरे बाप रे! बिजनेसमैन को चॉकलेट पड़ी महंगी
x
जानें स्टोरी.
जामनगर: गुजरात के जामनगर में 59 साल का बिजनेसमैन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ड्राय फ्रूट्स की दुकान पर पहुंचा. वहां उसने गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिला दी. ये लम्हा दुकान में लगे CCTV में कैद हो गया. इसी फुटेज को हथियार बनाकर दुकानदार और उसके साथी ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पहले 50 हजार की वसूली की गई. जब दूसरी बार रकम नहीं मिली तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब मामला पुलिस तक पहुंच चुका है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जामनगर के सुभाष मार्केट का है, जहां व्यवसायी अपनी महिला मित्र के साथ ड्राई फ्रूट्स की एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाई, जिसकी तस्वीरें दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गईं. यही फुटेज बाद में ब्लैकमेलिंग का हथियार बन गया.
दुकान के मालिक अब्दुल सत्तार उर्फ अबू कसम लखानी और उसके साथी समीर रावकरदा ने इस वीडियो का इस्तेमाल कर व्यवसायी को ब्लैकमेल करना शुरू किया. पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका. कुछ दिनों बाद आरोपियों ने दोबारा एक लाख रुपये की मांग की. जब यह रकम नहीं मिली तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस वायरल वीडियो के चलते व्यवसायी को सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ी, कारोबारी छवि को भई नुकसान पहुंचा। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जामनगर डीवाईएसपी जयवीरसिंह झाला ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story