भारत

'चॉकलेट' बना हत्या की वजह

jantaserishta.com
30 Jun 2025 11:09 AM IST
चॉकलेट बना हत्या की वजह
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक शराबी पिता ने अपने चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. क्योंकि बेटी ने चॉकलेट के लिए पैसे मांग लिए थे. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी शराबी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के लातूर जिले में शराब के आदी एक व्यक्ति ने रविवार को अपनी चार साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बालाजी राठौड़ के रूप में हुई है, जिसे घटना के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
राठौड़ शराब का आदी था, जिसकी वजह से उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के साथ रहने लगी थी. दोपहर में उसकी बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे. गुस्से में आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.
राठौड़ की पत्नी वर्षा ने अपने पति के लिए मृत्युदंड की मांग की है. आरोपी लातूर जिले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा का निवासी है. पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story