भारत

एआई और डीपफेक के दुरुपयोग पर चिरंजीवी ने उठाई आवाज, अमित शाह की सलाह पर केंद्र सरकार को सौंपा ज्ञापन

jantaserishta.com
16 Nov 2026 2:57 PM IST
एआई और डीपफेक के दुरुपयोग पर चिरंजीवी ने उठाई आवाज, अमित शाह की सलाह पर केंद्र सरकार को सौंपा ज्ञापन
x
मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डीपफेक और डिजिटल पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर अपनी चिंता जाहिर की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाल ही में हुई मुलाकात के बाद उन्होंने उनकी सलाह पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संबोधित है। इसमें एआई और डीपफेक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की गई है।
चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाल ही में हुई मुलाकात के बाद और उनकी सलाह के अनुसार, मैंने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संबोधित है। इसमें एआई के गलत इस्तेमाल, डीपफेक और डिजिटल पहचान की नकल को रोकने के लिए और अधिक मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग की गई है।''
उन्होंने आगे लिखा, ''मैं किशन रेड्डी का आभारी हूं कि उन्होंने संबंधित मंत्रालयों के साथ तालमेल बनाकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है। कलाकारों की गरिमा, पहचान और रचनात्मक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ हर नागरिक की सुरक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। तकनीक का इस्तेमाल रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए होना चाहिए, न कि किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए।''
दरअसल, चिरंजीवी ने अपने बेटे और अभिनेता राम चरण के साथ 2 नवंबर को हैदराबाद दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों कलाकारों ने एआई और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई थी। उन्होंने बताया था कि इस तरह की तकनीक कलाकारों की पहचान, सम्मान और अधिकारों के लिए खतरा बन सकती है।
इस मुलाकात के बाद चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि अमित शाह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि सरकार इस मामले की जल्द जांच करेगी और एआई तथा डीपफेक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा नियमों और सख्त सजा के प्रावधानों पर विचार करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story