भारत

Modi 3.0 Cabinet: चिराग, रेड्डी और मंडाविया ने केंद्रीय मंत्री के रूप में ली शपथ, देखें वीडियो

jantaserishta.com
9 Jun 2024 8:39 PM IST
Modi 3.0 Cabinet: चिराग, रेड्डी और मंडाविया ने केंद्रीय मंत्री के रूप में ली शपथ, देखें वीडियो
x
PM Modi Oath ceremony Live: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता जी. किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर ने मुखर विदेश नीति अपनाई
मई 2019 में जब एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री बने, तो विदेश नीति पर उनकी निर्विवाद महारत के बावजूद उन्हें बड़े पैमाने पर राजनीतिक रूप से उतना मजबूत नहीं माना जाता था। पिछले 5 वर्षों के दौरान वह न केवल उस धारणा को दूर करने में सफल रहे, बल्कि विश्वसनीयता के साथ खुद को ऐसे व्यक्ति के रूप में स्थापित किया है, जिसने विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटते हुए एक दृढ़ विदेश नीति तैयार की है। जयशंकर का राजनयिक करियर चार दशकों तक फैला है। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ली।
संघ प्रचारक से CM का सफर तय करते केंद्र में पहुंचे खट्टर
70 वर्षीय मनोहर लाल खट्टर नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर भाजपा में विभिन्न पद संभालने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री से रविवार को केन्द्रीय मंत्री बनने तक का सफर तय किया है। रोहतक की महम तहसील में पंजाबी हिंदू परिवार में 5 मई 1954 को जन्मे खट्टर 1977 से संघ से जुड़े। तीन साल बाद उन्हें पूर्णकालिक प्रचारक बनाया गया। वर्ष 1994 में वह भाजपा में आए। भाजपा में 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें हरियाणा चुनाव अभियान समिति की कमान सौंपी गई। उसी साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें करनाल से प्रत्याशी बनाया गया और चुनाव जीतकर वह हरियाणा के 10 वें मुख्यमंत्री बने।
सादगी से पहचाने जाते हैं संघ की पृष्ठभूमि वाले डॉ. वीरेंद्र कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में आज कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले डॉ. वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के समूचे बुंदेलखंड अंचल में अपनी सादगी से पहचाने जाते हैं। 8वीं बार के सांसद कुमार इस बार अपनी परंपरागत टीकमगढ़ सीट से सांसद चुने गए हैं। वे इसके पहले राज्य की सागर संसदीय सीट से भी सांसद रह चुके हैं। इसके पहले वे पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। वे वर्ष 2019 में लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रहे।
रिजिजू समेत इन सांसदों ने ली मंत्री पद की शपथ
नेता किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी लीडर अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
पीयूष गोयल ने कैसे मनवाया अपना लोहा
पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंड और एलएलबी की डिग्री रखने वाले पीयूष गोयल भले ही एक राजनीतिक परिवार से आते हों, लेकिन उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपने बेहतरीन काम और अपनी मृदुभाषा के कारण अपने मित्रों ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों के बीच भी सम्मान अर्जित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछली दो सरकारों में विभिन्न समयों पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय, नवीनीकृत एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के साथ साथ कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय का प्रभार भी संभाला था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story