भारत

चिराग पासवान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस... मां को सौंपी विजन डॉक्यूमेंट की पहली कॉपी...

jantaserishta.com
21 Oct 2020 11:19 AM IST
चिराग पासवान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस... मां को सौंपी विजन डॉक्यूमेंट की पहली कॉपी...
x
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान में अब एक हफ्ते का वक्त बचा है. इससे पहले बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान में अब एक हफ्ते का वक्त बचा है. इससे पहले बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान अपनी पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग अपनी बातों और एजेंडे को सभी के सामने रखेंगे। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट की पहली कॉपी अपनी मां को सौंपी. पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पहली बार आज से ही प्रचार शुरू करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी इस बार अकेले ही चुनावी मैदान में है और एनडीए का साथ छोड़ चुकी है. नीतीश कुमार का विरोध करते हुए चिराग पासवान ने एनडीए से अलग रास्ता पकड़ा और अकेले ही चुनावी मैदान में कूद पड़े. लोजपा ने जदयू के खिलाफ अपने कैंडिडेट उतारे हैं. इसके अलावा कुछ सीटों पर बीजेपी से भी मुकाबला है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story