भारत

चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दी चेतावनी, 'झूठ बोलना बंद करें, नहीं तो करूंगा कानूनी कार्रवाई'

jantaserishta.com
2 May 2024 2:54 PM IST
चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दी चेतावनी, झूठ बोलना बंद करें, नहीं तो करूंगा कानूनी कार्रवाई
x
हाजीपुर: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
चिराग पासवान ने गुरुवार को कहा कि तेजस्वी यादव मेरे बारे में झूठ बोलकर भ्रम फैलाना बंद कर दें। तेजस्वी यादव अपनी सभाओं में कहते हैं कि चिराग पासवान ने संपन्न दलितों का आरक्षण समाप्त करने की बात की है।
उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि मेरा यह बयान ऑन रिकॉर्ड मुझे दिखा दें और नहीं दिखा सकते हैं तो झूठ बोलना बंद कर दें, नहीं तो मुझे कोई न कोई कार्रवाई करनी पड़ेगी। यह गलत है। वह चिराग पासवान को लेकर भ्रम फैलाना चाहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story