भारत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर सहमति बनी

jantaserishta.com
13 March 2024 5:16 PM IST
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर सहमति बनी
x

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने की मुलाकात

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन और सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर भाजपा में बातचीत और बैठकों का दौर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने आवास पर ओडिशा भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चल रही बातचीत के दौरान बिहार भाजपा के बड़े नेता मंगल पांडे भी मौजूद हैं। अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक में ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर समेत प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य से जुड़े अन्य अहम नेता मौजूद हैं। बिहार की बात करें तो, चिराग पासवान अभी भी हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं और साथ ही वह अपनी पार्टी के लिए भी लोकसभा की पांच सीटें मांग रहे हैं।
नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में आने के बाद से भाजपा को बिहार में नए सिरे से अपने सहयोगी दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर मंथन करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story