
x
Bihar बिहार: इस साल होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। एनडीए घटक दलों में अब सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने की चर्चा गर्म है। इस बीच, एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सीट सम्मानजनक ही रहेगी। उन्होंने कहा, "सम्मान से समझौता कर कौन किस गठबंधन में रहा है?" पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि अब शुभ दिन आ गया है। नवरात्र का पहला दिन है, अब शुभ ही होगा।
इधर, बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की कार्यसमिति की होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इतनी हिम्मत ही नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ सके। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है। एक बार बिहार में अकेले चुनाव लड़कर देखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, उसके बावजूद भी अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत न कांग्रेस जैसी देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास है, न बिहार की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक राजद के पास है। ये लोग तो कभी अकेले चुनाव लड़ते नहीं हैं।
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने कहा कि वे हम पर जरूर निशाना साधेंगे। हम लोगों ने अकेले चुनाव लड़ा, तो क्या हो गया? कम से कम अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत तो रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी में हिम्मत है, तो एक बार अकेले चुनाव लड़ कर दिखाएं। चिराग पासवान ने कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक को गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कहीं न कहीं दबाव की राजनीति है। जिस दबाव के तहत नेता प्रतिपक्ष कहते हैं कि हमलोग 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी राजद के नेता तेजस्वी यादव के साथ पूरी यात्रा कर लेते हैं, लेकिन एक बार भी मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति कांग्रेस की तरफ नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी में कांग्रेस के सभी बड़े नेता रहेंगे। ऐसे में केवल यह दबाव ही है।
Tagsबिहार चुनावएनडीएलोजपाचिराग पासवानसीट बंटवाराकांग्रेसराजदगठबंधनपटना.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





