भारत

हाजीपुर सीट से चिराग पासवान ने किया नामांकन, बीजेपी के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

jantaserishta.com
2 May 2024 5:30 PM IST
हाजीपुर सीट से चिराग पासवान ने किया नामांकन, बीजेपी के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
x
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव, रामा सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने से पहले चिराग पासवान ने अपनी मां के साथ अपने पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो करते हुए चिराग पासवान अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। रोड शो के दौरान चिराग भावुक नजर आए।
चिराग पासवान ने कहा कि वह पहली बार अपने पिता रामविलास पासवान की गैरमौजूदगी में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नामांकन के बाद चिराग अपने समर्थकों के साथ संस्कृत महाविद्यालय मैदान पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story