भारत
यूपी-नेपाल बॉर्डर पर चीनी युवक को पकड़ा गया, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
19 Feb 2023 12:06 PM IST

x
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| वांग गौजुन नाम के एक चीनी युवक को भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के नाओमिंग जिले के रहने वाले आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। गौरीफंटा पुलिस स्टेशन में चीनी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी वांग गौजुन (26) दिल्ली से पलिया कस्बे के रास्ते जिले में आया था।
गौरीफंटा सीमा चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 39वीं बटालियन के कर्मियों ने उसे उस समय पकड़ लिया, जब वह नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।
एसएसबी चौकी अधिकारी भूगन चेतिया ने सहायक कमांडेंट एसएसबी नबीन सी. दास को सूचित किया, जिन्होंने प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवक को गौरीफंटा पुलिस हिरासत में सौंप दिया।
पलिया के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) आदित्य कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान, वांग गुंजुन भारत में रहने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और विस्तृत जांच के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकती है।
Tagsचीनी युवकयूपी-नेपाल बॉर्डरलखीमपुर खीरीलखीमपुर खीरी न्यूज़वैध दस्तावेजगौरीफंटा पुलिस स्टेशनChinese youthUP-Nepal borderLakhimpur KheriLakhimpur Kheri Newsvalid documentsGauriphanta police station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





