भारत

एयरपोर्ट के वॉशरूम में भारत आई चीनी महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
9 Jan 2023 2:11 PM IST
एयरपोर्ट के वॉशरूम में भारत आई चीनी महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप
x
नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अपनी नौकरी छूटने और हाल ही में हुए ब्रेक-अप से निराश एक चीनी महिला ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के वॉशरूम में रेजर से आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना शनिवार तड़के टर्मिनल 3 पर हुई।
अधिकारियों के मुताबिक, महिला शनिवार देर रात बहरीन से टर्मिनल3 पर उतरी थी।
अधिकारियों ने कहा, वह कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन सुबह करीब 4 बजे रुकने के दौरान, वह वॉशरूम गई और खुद को रेजर से गले और कलाई में काट लिया।
उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी और यहां तक कि उसका अपने प्रेमी से संबंध भी टूट गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story